Tuesday, April 28, 2026
Homeबेतिया31 मई विश्व तंबाकू दिवस

31 मई विश्व तंबाकू दिवस


नशा मुक्त भारत अभियान


बेतिया मोहन सिंह।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संत घाट (प्रभु उपवन भवन) के द्वारा जी एम सी एच हॉस्पिटल के प्रांगण में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे 31 मई” विश्व तंबाकू दिवस “के अवसर पर शहर के उपस्थित युवाओं , माताओ एवं बहनों को”चित्र प्रदर्शनी” के द्वारा नशा से कैसे मुक्त हो इस पर जागृत किया गया।
शिविर का आयोजन जीएमसी अस्पताल की सुपरीटेंडेंट डॉक्टर सुधा भारती, ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी, डॉ राजेश, एच ओ डी मेडिसिन डिपार्टमेंट से, अन्य डॉक्टरों के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया
*बी ** के संजय भाई* ,के द्वारा बताया गया कि आज विश्व में नशा के सेवन से 60% मृत्यु दर बढ़ चुका है हम अपनी समस्याओं को समाधान ढूंढने के बजाय गलत संग में पड़कर नशे का सहारा लेते हैं जो हमारे बहुमूल्य शरीर के हर ऑर्गन्स को नुकसान पहुंचाती है। और हम शारीरिक ,मानसिक और आर्थिक तौर पर कमजोर होते जाते हैं जिसका नुकसान स्वयं के साथ-साथ पूरे परिवार की सदस्यों को भुगतना पड़ता है। अगर हमारे अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति रहेगी तो हम इस पर अवश्य ही विजय प्राप्त कर सकते हैं
बी के गौरव भाई के द्वारा बताया गया जीवन में बहुत से कारनो से भी हम गलत दिशा की ओर मुड़ जाते हैं यह भी मुख्य कारण है
बी के राकेश भाई के द्वारा उपस्थित डॉक्टर और स्टाफ को सिविल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
*बी *के* पुष्पा बहन* ने बताया राजयोग मेडिटेशन हर प्रकार के नशा से मुक्त करने में वरदान साबित हो रही है अगर हम सच्चे मन और दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत परमात्मा से जुड़कर उनके कहे गए मार्ग पर अगर चलते हैं तो हम अपने जीवन को नशा से मुक्त कर सकते हैं कोई भी मनुष्य बुरा नहीं होता बल्कि उनका संगत उन्हें बुरा बना देता है इसलिए हमें अच्छे माहौल में रहना चाहिए।
इस प्रकार से विद्यालय से जुड़े भाई बहनों ने अपना बहुमूल्य समय देकर उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति प्रदर्शनी के द्वारा जागृत किए। जिसमें मुख्य रुप से बी के संजय भाई, बी के अनिरुद्ध भाई, बी के हीरालाल भाई, बी के विजत भाई, बी के पुष्पा बहन, अपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes