
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है।सोमवार के दिन थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 36 लीटर चुलाई शराब जब्त करते हुए चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी देते हुए मझौलिया इंस्पेक्टर शह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दुबौलिया गांव से पूर्व से फरार चल रहे शराब कारोबारी दीपक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। वहीं चनायन बांध से कन्हैया मांझी को 5 लीटर, जौकटिया दलित बस्ती से सूरज मांझी को 9 लीटर तथा भानाचक से धर्मवीर राम को 2 लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। इसके अतिरिक्त जौकटिया गांव से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई, हालांकि संबंधित कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा।थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार गश्ती तेज कर दी गई है और शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


