Sunday, August 2, 2026
Homeबेतियाजिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा होली पर्व के मद्देनजर दिए गए...

जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा होली पर्व के मद्देनजर दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद विभाग ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद कर कुछ कारोबारियों को गिरफ्तार किया है

बेतिया मोहन सिंह।
नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरिया, मुसहर टोली तथा अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर ड्रोन तथा स्नीकर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई हैं। इस छापेमारी में आज लगभग 2900.00 किलोग्राम जावा महुआ का घोल और 255.00 लीटर चुलाई शराब घटना स्थल पर विनष्ट किया गया। साथ ही जबरिया गाँव, वार्ड नं0-04 निवासी किशोरी साह, पिता-मनेजर साह के कब्जे वाले बगीचा में गाडे हुए अवैध विदेशी शराब King Fisher 500 ml. का 180 पीस तथा 8 pm टेट्रा पैक 180 ml. का 584 पीत्त जिसकी कुल मात्रा-195. 12 लीटर के साथ गिरफ्तार कर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में 06 अभियोगों में कुल-07 अभियुक्तों (1) सोनालाल खरवार, पे० गोपाल महतो, सा०-जगदीशपुर, वृति टौला, थाना-जगदीशपुर, (2) मुकेश कुमार, पे०-किशोरी पासवान, सा० छोटका बरवत, (3) बन्दन कुमार, पे० साम अवतार प्रसाद, सा० गुराखात नया टोला, (4) लवकुश कुमार, पे० विधार्थी प्रसाद, सा० पर्वतीया नयका टोला, तीनों थाना मुफ्फसील (5) विकाश कुमार, पे० दर्शन प्रसाद, सा० बसवरिया, पिपरा चौक, थाना-नगर थाना, (6) बुटकुन साह, पे० प्रभु साह, सा० नोनिया डीह, (7) गणेश महतो, पे० स्व० चन्द्रदेव महतो, सा०-न्यू कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, दोनों धाना कालिबाग, को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद टीम, बगहा द्वारा रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ा पकड़ी गाँव, वार्ड सं0-02, थाना-रामनगर के पास अभियुक्त सुरेन्द्र यादव के कब्जे वाले पलास्टिक के बोरे से 500 मिली लीटर क्षमता वाले पाउंघ का 04 पीस कुल-02 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत् अभियोग दर्ज किया गया है। नैरोगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत अभियुक्त नगीना मुसहर, पे०-स्व० जमुना मुसहर, सा०-नड्डा, थाना-भैरोगंज के पास से प्लास्टिक के झोले से 500 मिली लीटर क्षमता वाले पाउच का कुल 18 पौरा जिसकी कुल मात्रा-09 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त कर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। बगहा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 03 अभियोगों में 05 अभियुक्तों (1) दीपक कुमार गुप्ता, पे०-हरिन्द्र गुप्ता, सा० पकड़ी घोये, (2) सत्यनारायण गुप्ता, पे० रामेश्वर गुप्ता, सा०-खड़री, दोनों थाना कोठीनार, (३) दिनेश कुमार गुप्ता, पे० रामनजन गुप्ता, सा०-हरिक-01, थाना-घुघली, तीनों जिला-महाराज गंज, राज्य उत्तर प्रदेश (4) चन्द्रेश्वर कुमार, पे० चोकट राम् मतीपूर मुराहरी, थाना सिरिसिया, (5) राजन राम्, पे० श्रीम दन राम् सा०-भैरोपुर, थाना-मझौलिया, को गिरफ्तार किया गया है।

आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत मद्यनिषा विभाग की टोल-फ्री नंबर 15545 पर दे ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जनसहयोग से ही नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes