Tuesday, April 28, 2026
Homeबेतियाबस स्टैंड के अंतरराज्यीय लुक मे नव निर्माण का वार लेबल पर...

बस स्टैंड के अंतरराज्यीय लुक मे नव निर्माण का वार लेबल पर होगा कार्य:गरिमा

बस स्टैंड के नव निर्माण को लेकर महापौर ने नवागत नगर आयुक्त के साथ किया स्थल निरीक्षण,

डीपीआर का नगर आयुक्त के साथ थ्री-डी प्रजेंटेशन देखकर विस्तृत चर्चा करने पर बनी सहमति,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अंतराज्यीय लुक में बनने वाले न्यू बस स्टैंड के नव निर्माण को लेकर नवागत नगर आयुक्त के साथ शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया। करीब घंटे भर पूरे परिसर का अवलोकन के क्रम में बस स्टैंड के नव निर्माण कार्य को वार लेबल पर पूरा करने पर सहमति बनी। इस क्रम में नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी (आईएएस) के कहा कि बस स्टैंड का बस स्टैंड का डीपीआर बना रही का इस्कॉन इंजीनियर्स नामक एजेंसी के एजेक्यूटिव के साथ मीटिंग कर के प्रस्तावित ढांचे के 3Dग्राफिक्स को अंतिम रूप देने की बात कही। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसको लेकर उक्त एजेंसी के साथ सोमवार को थ्री डाइमेंशन प्रजेंटेशन आधारित मीटिंग करने का भी निर्णय लिया गया। महापौर ने बताया कि लंबी दूरी की बसों के लिए अलग अलग शेड और स्थान निर्धारित करने के साथ बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास को बैठक में 3D प्रेजेंटेशन देखकर विस्तृत चर्चा करना निर्धारित किया गया। इस क्रम में नगर आयुक्त श्री तिवारी ने सारण में भी बस स्टैंड के नव निर्माण की योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी। इस पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि बस स्टैंड का नव निर्माण यूनिक स्वरूप में आकर्षक हो इसको लेकर प्रत्येक स्तर पर सूक्ष्म अध्ययन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes