



मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया पंचायत चौक स्थित करमवा मुख्य सड़क पर सोमवार के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों और सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान लालसरैया मलाई टोला, वार्ड संख्या 9 निवासी अघकिशोर साहनी के पुत्र रामप्रवेश साहनी तथा मझरिया शेख, वार्ड संख्या 5 निवासी गुलटेनी साहनी के पुत्र किरानी साहनी और कोलकाता का निवासी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक और पिकअप की टक्कर की बात सामने आई है। पुलिस ने पिकअप और बाइक को जब्त कर थाना लाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


