


बेतिया मोहन सिंह।
पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चम्पारण बेतिया के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के बरामदगी हेतु चलाय जा रहे अभियान के दौरान 16
मई 26
को रात्रि में DIU प्रभारी मद्य निषेध एवं थानाध्यक्ष गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक बोलोरो गाड़ी जो नेपाल के तरफ से अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप बेतिया मैनाटांड मुख्य सड़क से गोपालपुर थाना होते हुए बेतिया की ओर जाने वाली है। प्राप्त सूचना को पुलिस अधीक्षक, महोदय, प० चम्पारण बेतिया को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार DIU प्रभारी मद्य निषेध एवं थानाध्यक्ष गोपालपुर थाना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर बेहतर सूचना आदान प्रदान के अधार पर उक्त छापामारी टीम के द्वारा विशेष वाहन जॉच अभियान चलाया गया उसी क्रम में बहुत तेज गति से आ रही सिल्वर रंग के महिंद्रा बोलोरो गाडी जिसका रजि. नं. BR 22P 1657 को जब रोका गया उस वाहन पर सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये तथा मौजूद महिंद्रा बोलोरो गाडी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के अन्दर रखा कुल 17 पैकेट में 132.65 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध मे गोपालपुर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कारवाई की जा रही है।
बरामदगी :-
- 132.65 किलोग्राम गांजा।
- एक महिंद्रा बोलोरो गाडी जिसका रजि. नं. BR 22P 1657 |
छापामारी दल :-
- पु०नि० राजेश कुमार, DIU प्रभारी मद्य निषेध ।
- पु०अ०नि० अंकित कुमार थानाध्यक्ष गोपालपुर थाना।
- पु०अ०नि० सुरेश यादव गोपालपुर थाना।
- गोपालपुर थाना रिर्जव गार्ड एवं DIU मद्य निषेध टीम।


