



मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 पर स्थित जौकटिया चौक पर सोमवार के दिन मेडिवावे हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तहसील उमर एवं उमर तबरेज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी समिति सदस्य अरविंद कुमार सरपंच प्रतिनिधि साहेब यादव अरसुल आलम भाजपा नेता अमित चौबे एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि मेडिवावे हॉस्पिटल के खुलने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही इलाके में उपलब्ध होंगी। अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।अस्पताल प्रबंधन डॉ तहसील उमर ने बताया कि यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। आपातकालीन सेवा, जांच सुविधा एवं विशेषज्ञ परामर्श की भी व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


