Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामहाराजा स्टेडियम में भव्य रूप से मना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।

महाराजा स्टेडियम में भव्य रूप से मना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।

माननीय प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल पर किया झंडोत्तोलन।

समाहरणालय प्रांगण में जिलाधिकारी द्वारा किया गया झंडोत्तोलन।

झांकियों और सम्मान समारोह ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षकों एवं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बेतिया मोहन सिंह।

77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे पश्चिम चम्पारण जिले में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहाँ मंत्री, स्वास्थ्य/विधि विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री पश्चिम चम्पारण मंगल पांडेय ने परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र
हर किशोर राय, जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य समारोह के उपरांत समाहरणालय प्रांगण में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा, विकास भवन में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी कार्यालयों, विभागों एवं महादलित बस्तियों में भी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम चम्पारण जिले के ऐतिहासिक योगदान एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को साझा करते हुए आमजन से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि कार्यालय, स्वास्थ्य समिति, पंचायती राज कार्यालय, नगर निगम, जीविका, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई प्रमुख रहे। उत्कृष्ट झांकी प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग को प्रथम, नगर निगम बेतिया को द्वितीय तथा कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षकों एवं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes