
बेतिया मोहन सिंह।
गुप्त सूचना के आधार पर शिकारपुर थाना पुलिस द्वारा आदेशानुसार 29 जुलाई 26 को 20.15 बजे नरकटियागंज बलधर रोड पर भसुरारी से करीब 1 km आगे बलथर की तरफ घाघपुल पर वाहन जांच किया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति को रोककर जांच किया गया तो दोनों के पास से एक एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। दोनों व्यक्ति पूछताछ के क्रम में अपना अपना अपना नाम क्रमशः इरफान अंसारी एवं जफिर आलम ग्राम सिसई बताया। पूछताछ के क्रम में दोनों व्यक्ति बताया कि हथियार मेंहदी हसन एवं अल्ताफ आलम लाकर दिया है,जिसे आकाश चौधरी ग्राम तरहरवा को देना है। पूछताछ में ये लोग यह भी बताया कि सभी को आज तरहरवां में आकाश चौधरी के पास इकट्ठा होना था। किसी जमीन के बड़ी डिल में आर्म्स का उपयोग करना था। दोनों के बयान के आधार पर अल्ताफ आलम एवं आकाश चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। मेहदी हसन के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में शिकारपुर थाना में कांड अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
1-दो पिस्टल
2-छः जिंदा गोली
गिरफ्तारी
- इरफ़ान अंसारी, पिता सदरे आलम, ग्राम सिसई वार्ड नंबर -5
- जफीर आलम पिता अब्दुल्लाह मियाँ ग्राम सिसई वार्ड नंबर-4
- आकाश चौधरी, पिता मनोज चौधरी ग्राम तरहरवा तीनों थाना शिकारपुर
4.अल्ताफ आलम उर्फ अल्ताफ मियाँ, पिता प्रफुल्ल मियां, ग्राम नूनी पाकड़ थाना साठी सभी जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।


