Sunday, June 28, 2026
Homeबेतियापश्चिम चंपारण में चुनावी सरगर्मी चरम

पश्चिम चंपारण में चुनावी सरगर्मी चरम

सीमा पर, भाजपा को अपना सातों सिट बरकरार रखने के लिए करनी पड़ सकती है भारी मस्कत

पश्चिम चंपारण (मोहन सिंह)।

पश्चिम चंपारण जिला में 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें 1- बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र, 2- रामनगर (अ जा), 3- नरकटियागंज, 4- बगहा, 5- लौरिया, 6 – नौतन, 7- चनपटिया , 8- बेतिया एवं 9- सिकटा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में बाल्मीकि नगर जद- यू , सिकटा भाकपा- माले, एवं बगहा, नरकटियागंज, रामनगर ,लौरिया, नौतन, चनपटिया एवं बेतिया(7) विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। जिले में चुनावी सरगर्मी
चरम सीमा पर है और एनडीए, महागठबंधन एवं जन सुराज के उम्मीदवार अपने अपने पक्ष में मतदाताओं आकर्षित करने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक किए हुए हैं। एनडीए एवं महागठबंधन इन दोनों गठबंधनों के बीच जन सुराज का चुनावी मैदान में आना चुनावी खेल को दिलचस्प बना दियाहै है।
बात चाहे जो भी हो इस बार की विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने सातों सिटों को बरकरार रखने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 331077 है जिनके मतदान के लिए कल 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 7 है। यहां मुख्य रूप से जद यू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद के बीच आमने-सामने की कड़ी टक्कर नजर आ रही है।
रामनगर (अ जा) विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 99 हजार 382 है, जिनके मतदान के लिए कल 385 मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां चुनाव मैदान में कुल आठ उम्मीदवार हैं। जहां मुख्य रूप से भाजपा के नंदकिशोर राम और राजद के सुबोध कुमार के बीच सीधी लड़ाई नजर आ रही है।
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 276981है, जिनके मतदान के लिए 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां से कुल सबसे अधिक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यह मुख्य रूप से भाजपा के संजय कुमार पांडे, राजद के दीपक यादव, कांग्रेस के शाश्वत केदार एवं निर्दलीय किन्नर प्रत्याशी माया देवी के बीच चौकोनीय लड़ाई नजर आ रही है।

बगहा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या ,317710 है, जिनके लिए कल 376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें भाजपा के राम सिंह , कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह एवं जन स्वराज के नंदेश पांडे ए उर्फ चुन्नू पांडे के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष नजर आ रही है।
नौतन विधान सभा क्षेत्र मैं कुल 286108 मतदाता हैं जिनके लिए 331 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। जहां कुल 11 उम्मिदवार चुनाव मैदान मैं हैं। यहां भाजपा के नारायण प्रसाद, जन सुराज के संतोष चौधरी एवं कांग्रेस के अमीत कुमार के बीच त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रही है।

चनपटिया विधान सभा क्षेत्र में कुल 293814 है,जिनके लिए 334 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जहां कुल 6 उम्मिदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा के उमाकांत सिंह, कांग्रेस के अभिषेक रंजन एवं जन सुराज के त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष दिखाई दे रही है।

बेतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291521 मतदाता है, जिनके लिए 324 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल उम्मीदवारों की संख्या 6 है। यहां भाजपा के रेणु देवी एवं निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकरिया के बीच सीधी लड़ाई नजर आ रही है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि निर्दलीय प्रत्याशी श्री सिकरिया के मैदान में आने से दोनों गठबंधनों बेचैनी नजर आ रही है।

सिकटा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 277995 है,जिनके लिए 343 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल उम्मीदवारों की संख्या 11 है। यहां भाकपा- माले के वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जदयू के समृद्ध वर्मा एवं जद – यू के बागी निर्दलीय प्रत्याशी खुर्शीद फिरोज अहमद के बीच त्रिगुणात्मक संघर्ष होना नजर तय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes