Sunday, June 28, 2026
Homeबेतियामतदाता जागरूकता साइकिल रैली से गूंजा बेतिया।

मतदाता जागरूकता साइकिल रैली से गूंजा बेतिया।

11 नवम्बर को, हम सब करेंगे मतदान और हर वोट लोकतंत्र की ताकत है जैसे लगाए गए नारे।

स्वीप कोषांग की पहल से जनसहभागिता को मिला नया आयाम।

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्वीप कोषांग, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा आज एक भव्य मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोकतंत्र के महापर्व में जिले के समस्त नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा मताधिकार के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।

रैली का शुभारंभ विपिन हाई स्कूल, बेतिया से किया गया। यह रैली मुहर्रम चौक, तीन लालटेन चौक, पावर हाउस चौक, नगर भवन (बाएँ ओर से) होते हुए महाराजा स्टेडियम, बेतिया में जाकर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेतिया, मासूम अंसारी, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, श्रीमती नगमा तबस्सुम, नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग, श्री राकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के सदस्य एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रैली में बड़ी संख्या में विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं आम नागरिक साइकिलों के साथ शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर, तख्तियाँ और झंडे लिए 11 नवम्बर 2025 को, हम सब करेंगे मतदान और हर वोट लोकतंत्र की ताकत है जैसे नारे लगाए। पूरा शहर लोकतांत्रिक संदेशों से गूंज उठा। राहगीरों और नागरिकों ने भी रैली का स्वागत करते हुए मतदान के प्रति सजगता का परिचय दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, इसलिए मतदान अवश्य करें। वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली ने युवाओं से कहा कि वे स्वयं भी मतदान करें और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को मतदान के लिए प्रेरित करें। पीजीआरओ मासूम एवं नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, श्रीमती नगमा ने कहा कि यह अभियान समाज के हर वर्ग तक मतदान के महत्व का संदेश पहुँचाने का माध्यम है। नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग, राकेश कुमार ने बताया कि स्वीप कोषांग द्वारा जिले में जागरूकता फैलाने हेतु कई रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें साइकिल रैली, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक और जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes