Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियावियतनाम में डॉ घनश्याम को मिला आइकोनिक अवार्ड

वियतनाम में डॉ घनश्याम को मिला आइकोनिक अवार्ड

आठवें अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक समिट 2025 में हुए सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय होमियो आइकोनिक अवार्ड से हुए सम्मानित

बेतिया मोहन सिंह।

नगर के सविता होमियो क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ.घनश्याम वियतनाम की राजधानी हनोई शहर की पांच दिवसीय यात्रा हैं। इस दौरान यहां आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक समिट में शुक्रवार को शामिल हुए। जहां इन्हें इंटरनेशनल होमियो आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान होम्योपैथी चिकत्सिा के क्षेत्र में उनके विशष्टि योगदान को लेकर दिया गया। वेलसन होमियोपैथी के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में एमडी डॉ अनूप कुमार सिंह एवं सावित्री सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया गया। समारोह में कई देशों के करीब 150 होमियोपैथिक चिकित्सकों ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ घनश्याम ने कहा कि होम्योपैथी दवा असरकारक है। इसको लेकर अब ग्रामीण लोगों में भी जागरुकता आई है। कई प्रकार के जटिल रोगों का इलाज होम्योपैथी के जरिए किया जा रहा है। वही डॉ. घनश्याम ने दूरभाष पर बताया कि इस सम्मान के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वह गरीब और दबे कुचले लोगों के लिए भी काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं व अपनों के सहयोग से इस ऊंचाई तक पहुंच पाया हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना मेरे परिजनों, दोस्तों व गांव के लिए फख्र की बात है। बता दे कि डॉ घनश्याम नगर के बानूछापर और नया बाजार चौक पर क्लिनिक का संचालन करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes