Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाचंपारण रेंज के डीआईजी ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही DSP...

चंपारण रेंज के डीआईजी ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही DSP के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए क्या है पूरा मामला


बेतिया मोहन सिंह।

पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिकिशोर राय ने भ्रष्टाचार के आरोप में बगहा में तैनात अपने ही डीएसपी यातायात दिलीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
चंपारण रेंज डीआईजी हरिकिशोर राय ने बगहा में तैनात अपने ही एक डीएसपी पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। बगहा के ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार पर यूपी से आने वाली ट्रक से तय पैसा वसूली करने का आरोप लगने के बाद डीआईजी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया जिसका तामिला हो गया है।

डीआईजी हरिकिशोर राय के जांच में अवैध वसूली का मामला सही पाया । जिसके बाद डीआईजी ने कड़ा कदम उठाते हुए डीएसपी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया।

डीआईजी हरिकिशोर राय ने ट्रैफिक डीएसपी सहित तीन दलालों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं डीएसपी पर कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें बेतिया के डीआईजी हरिकिशोर राय के आदेश के बाद ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार समेत तीन दलालों पर FIR दर्ज कर लिया गया है। । डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि डीएसपी दिनेश के खिलाफ सरकार को एक पत्र लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes