Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियालौरिया प्रखंड के मठिया ग्राम में शराब सेवन से नहीं मरे थे...

लौरिया प्रखंड के मठिया ग्राम में शराब सेवन से नहीं मरे थे 5 ग्रामीण—-जांच कमेटी।

बेतिया मोहन सिंह। लौरिया प्रखंड के मठिया ग्राम से संबंधित प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों को जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण द्वारा अत्यंत ही गंभीरता से लिया गया। उक्त जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क सूचना पदाधिकारी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वार उक्त प्रसारित हो रही खबरों की जांच हेतु चार सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। कमिटी द्वारा स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से सूक्ष्मता से जांच की गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं प्रभावित परिवारों के परिजनों से बातचीत की गयी, जिसके अनुसार विगत छह दिनों में सात लोगों की मृत्यु की बात बतायी गयी।

जांच कमिटी द्वारा बताया गया कि मृत्यु के उपरोक्त सभी मामलों को की जांच एवं मृत्यु पूर्व ईलाज/चिकित्सीय पुर्जा के अवलोकन के आधार पर पाया गया है कि प्रत्येक मृत्यु के संभावित कारण अलग-अलग हैं। कमिटी द्वारा बताया गया कि मृत्यु के 07 मामलों में से दो मामलों (रूखी बैठा एवं नरसिंह साह) में लम्बी बीमारी एवं ट्रैक्टर दुर्घटना के कारण मृत्यु की घटना हुई। मृतक सुरेश चौधरी के मामले में अत्यधिक ठंड एवं दमा की लम्बी बीमारी के फलस्वरूप श्वसन विफलता तथा उनके भतीजे मनीष चौधरी के मामले में भोजन के लम्बे अंतराल, अत्यधिक ठंड एवं डिहाईड्रेशन मृत्यु के संभावित कारण है। मृतक नेयाज देवान एवं शिव राम के मामले में अत्यधिक ठंड, सरदर्द, उल्टी एवं डिहाईर्ड्रेशन मृत्यु के संभावित कारण है। मृतक प्रदीप कुमार गुप्ता के मामले में मृत्यु पूर्व ईलाज के दौरान चिकित्सक पुर्जा के अनुसार ब्रेथलेसनेस की फाइंडिंग थी। उन्हें धूम्रपान की आदत थी। उनकी मृत्यु का संभावित कारण श्वसन विफलता प्रतीत होता है। उनके परिजनों द्वारा शराब के सेवन की आदत पाये जाने की बात बतायी गयी।

जांच कमिटी द्वारा बताया गया कि मृत्यु के इन मामलों में परिजनों द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी तथा प्रशासन को सूचना से पूर्व उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। परिजनों के बयानों तथा मृत्यु पूर्व ईलाज के क्रम में चिकित्सकों की फाइंडिंग के आधार पर मृत्यु के संभावित कारण इंगित किये गये हैं। यद्यपि मृत्यु पूर्व चिकित्सीय प्रारंभिक परीक्षण में किसी भी मृतक में शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। एक मामले में परिजनों से प्राप्त सूचनानुसार मृतक को शराब के सेवन की आदत थी। जारी विज्ञप्ति में जांच दल में कौन-कौन से लोग शामिल थे उसका भी कोई जिक्र नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes