
बेतिया मोहन सिंह।
16 मई 26 को सुबह करीब 05:20 बजे मनुआपुल थाना अंतर्गत गुरवलिया में लव कुमार मिश्र के घर पर आकर एक बाईक सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा कई राउण्ड फायरिंग की गयी थी। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया के नेतृत्व में घटना के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु एस०आई०टी० का गठन किया गया। उक्त गठित एस०आई०टी० द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण तथा स्थलीय पूछताछ उपरांत भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों पर कार्य करते हुए घटना के 24 घंटे के अन्दर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक हथियार एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तारी :-
(1) मो० रवि उर्फ रवि आलम, पे०-मो० इलाही अंसारी, सा०-नया टोलागंज वार्ड नं0-01 इन्द्रा चौक,
थाना-नगर, बेतिया।
(2) राजा कुमार, पिता-स्व० सुशील प्रसाद, सा०-इलाराम चौक, थाना-नगर बेतिया।
(3) धीरज कुमार शुक्ला, पे० अवध किशोर शुक्ला, सा०-महावीरपुर वार्ड नं0-13, थाना-
योगापट्टी, सभी जिला-प० चम्पारण बेयिता।
- मो० रवि उर्फ रवि आलम का आपराधिक इतिहास नगर थाना कांड सं0-205/25 दिनांक-04.
05.25 धारा-126(2)/115(2)/132/351(2)/3(5) बी0एन0एस० दर्ज है, जिसके विरूद्ध आरोपपत्र संख्या-570/25 दिनांक 05.09.25 समर्पित किया गया है तथा अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रह हैं।
बरामदगी :-
- एक देशी कट्टा।
- दो मोबाईल ।
छापामारी दल :-
01 श्री अतनु दत्ता, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया।
02 पु०नि० राजेश कुमार पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सदर अंचल-01।
03 पु०नि० अतुल राज, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सदर अंचल-02।
04 पु०नि० मनोज कुमार सिंह, प्रभारी तकनीकी शाखा, बेतिया।
05 पु०नि० धीरज कुमार, थानाध्यक्ष, नगर थाना।
06 पु०अ०नि० रवि कुमार, थानाध्यक्ष, मुनआपुल थाना।
07: पु०अ०नि० सौरभ कुमार, तकनीकी शाखा, बेतिया।
08 सि० बब्लू कुमार, तकनीकी शाखा, बेतिया।


