Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियापुलिस केन्द्र बेतिया में सारण जिलाबल के 232 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत...

पुलिस केन्द्र बेतिया में सारण जिलाबल के 232 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत पारण परेड समारोह संपन्न

बेतिया मोहन सिंह।

23 जून 26 को दीक्षांत पारण परेड
समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि- पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, चंपारण क्षेत्र बेतिया, हर किशोर राय(भा0पु0से0) रहें एवं पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया कुमार गौतम(भा0पु0से0), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), बेतिया एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने अद्भुत ऊर्जा, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई तथा जीवन में सदैव सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर आए अभिभावकों की उपस्थिति से संपूर्ण पुलिस केंद्र, बेतिया उत्साह एवं गौरव के वातावरण से सराबोर रहा। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

अंत में पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण, बेतिया कुमार गौतम (भा0पु0से0), द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes