Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियामानव सेवा ट्रस्ट का सराहनीय पहल: 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह,...

मानव सेवा ट्रस्ट का सराहनीय पहल: 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, गाजे-बाजे संग हुई विदाई

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भव्य रूप से संपन्न हुआ। माधोपुर चौक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। हिंदू रीति-रिवाज, वैदिक मंत्रोच्चारण और मनमोहक विवाह गीतों के बीच सभी जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान से कराया गया।कार्यक्रम में आशीर्वाद देने भाजपा युवा नेता राहुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे तथा विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ समारोह को देखने उमड़ पड़ी। पूरे गांव में बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार 15 निर्धन वर-वधुओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। इस वर्ष भी उसी परंपरा को निभाते हुए 15 कन्याओं के हाथ पीले किए गए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना और बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है।विवाहोपरांत सभी नवदंपतियों को पलंग, अलमीरा, कपड़े, बर्तन और गहने सहित आवश्यक गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। विदाई के समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो उठीं।इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव राकेश कुमार शर्मा समेत रामबाबू कुमार, रोहित कुमार, बाबा बृजमोहन साहनी, सुरेंद्र कुमार दास, अजय पांडे, करण पांडे, सुरेश शर्मा, गुंजेश कुमार, सोनू तिवारी, भूषण सिंह, राजन कुमार, रविकांत कुमार, आनंद प्रकाश, मनोज महतो, राजा तिवारी, आरती श्रीवास्तव, प्रीति कुमारी, मुखिया पम्मी सिंह सहित अनेक सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।समारोह ने सामाजिक समरसता और मानव सेवा की मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes