
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर साइबर ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जब कि एक आरोपी फरार बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर की गई हैं
22 फरवरी 2026 की रात जौकटिया वार्ड संख्या-02 एवं बैठनिया वार्ड संख्या-05 स्थित आरोपितों के घरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार तथा मोहित कुमार उर्फ आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं संतोष यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मझौलिया पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड, एक पासबुक तथा 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबरों से बातचीत के प्रमाण भी मिले हैं।
इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 193/26 दिनांक 23 फरवरी 2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66(सी)(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अमर कुमार दरोगा पुरुषोत्तम पांडे अनुज कुमार ओझा, संजय चौधरी मुकेश कुमार पासवान, सुमन झा आदि पुलिस पदाधिकारी तकनीकी टीम भी शामिल थी। और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और नेटवर्क की जांच में जुटी है।


