

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया। बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक के समीप रविवार के शाम बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलकर पूरी तरह खाक हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के तुरंत पुलिस स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस Si प्रमोद कुमार चालक सिपाही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
पुलिस ने बोलोरो क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने बताया है कि बोलोरो को जप्त कर थाना लाया गया है और घायल को बेतिया Gmch भेज दिया गया है


