
बेतिया मोहन सिंह।
14 फरवरी 26 बेतिया साईबर थाना को गुप्त सूचना मिली की नौतन थाना क्षेत्र के (1.) संदीप कुमार गुप्ता, उम्र-32 वर्ष, पिता-स्व0 उमाशंकर प्रसाद सा0-मंगलपुर गुदरिया, वार्ड सं0-05, थाना-नौतन जिला-प0 चम्पारण, बेतिया के द्वारा भारी मात्रा में Mule Account खरीद कर उस अकाउन्ट में साईबर फ्रॉड का पैसा मंगाते है तथा अपना कमीशन रखकर शेष पैसो को पुनः अपने सहयोगी साईबर अपराधियों को भेज कर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी कि राशि की हेर फेर करते है। उक्त व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किये गये Mule Account पर साइबर अपराध की कई शिकायते दर्ज है। इन खाताओं में काफी बड़े पैमाने पर पैसे की लेन देन जो लाखों में है, होने की सूचना है। उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देशनुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम ) के नेतृत्व में बेतिया साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी की गठित टीम द्वारा नौतन थाना के सहयोग से मंगलपुर बाजार, नौतन स्थित गुप्ता वस्त्रालय पर छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान दुकान के काउंटर के विभिन्न दराजो से 08 मोबाइल, 28 एटीएम, 05 पासबुक, 04 चेक बुक एवं 10 सीम बरामद किया गया। दुकान के मालिक संदीप कुमार गुप्ता, उम्र-30 वर्ष, पिता-स्व0 उमाशंकर प्रसाद, सा0-मंगलपुर गुदरिया वार्ड सं0-05, थाना-नौतन जिला-प0 चम्पारण, बेतिया से गहनता से पुछ-ताछ करने पर इन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि ये भारी मात्रा मे 4-5 हजार रूo में Mule बैंक अकाउंट एवं मोबाइल सीम खरीदते है तथा इस Mule अकाउंट में अपने सहयोगियो के माध्यम से साइबर ठगी की राशि को मंगाते हैं तथा अपना 7 से 8 प्रतिशत कमिशन रख कर मंगाए गये राशि को पुनः ATM कैश डिपोजिट मशीन से साइबर अपराधियों के द्वारा दिये गये विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करते है।
इस सम्बन्ध में बेतिया साइबर थाना कांड स० 08/26 , दिनांक – 14-02-2026 दर्ज कर गिरफ्तार 01 साइबर अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ़्तार अभियुक्त :-
(1.) संदीप कुमार गुप्ता, उम्र-30 वर्ष, पिता-स्व0 उमाशंकर प्रसाद एवं पता सा0-मंगलपुर गुदरिया, वार्ड सं0-05, थाना-नौतन जिला-प0 चम्पारण, बेतिया।
बरामदगी –
ATM कार्ड – 28
मोबाइल – 08
सिम – 10
बैंक पासबुक – 05
चेक बुक – 04


