Friday, July 31, 2026
Homeबेतियाफर्जी पुलिस / CBI बनकर चेकिंग के नाम पर ठगी से सावधान)

फर्जी पुलिस / CBI बनकर चेकिंग के नाम पर ठगी से सावधान)

बेतिया मोहन सिंह।
वर्तमान में कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा स्वयं को पुलिस या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर सड़कों पर बाइक / वाहन चेकिंग या तलाशी के नाम पर आम नागरिकों को रोककर उनके गहने, नगदी एवं कीमती सामान सुरक्षित रखने के बहाने लेकर फरार होने की घटनाएं सामने आई हैं।

अतः सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को, चाहे वह स्वयं को पुलिस या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताए, अपना पैसा, गहना या कीमती सामान सुरक्षित रखने के नाम पर न दें। वास्तविक पुलिस कर्मी चेकिंग के दौरान किसी नागरिक से गहना या नगदी सुरक्षित रखने के लिए अपने पास नहीं लेते। यदि कोई व्यक्ति बिना वर्दी, नाम-पट्ट (Name Plate) या वैध पहचान पत्र के आपको रोकता है, तो उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करें। संदिग्ध स्थिति होने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष मोबाईल नं0-9546434879, 9471624890 को सूचना दें। आसपास के लोगों को सतर्क करें एवं ऐसे व्यक्तियों का हुलिया, वाहन नंबर आदि नोट करने का प्रयास करें। विशेष रूप से महिलाएं, बुजुर्ग एवं अकेले यात्रा करने वाले व्यक्ति अधिक सतर्क रहें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अलर्ट को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes