




बेतिया मोहन सिंह।
10 अप्रैल 26 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा शनिचरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी छठ घाट में मिले शव का घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पर्यवेक्षी पदाधिकारी योगापट्टी अंचल, थानाध्यक्ष शनिचरी थाना, जिला आसूचना इकाई टीम एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।


