
रक्सौल, सुगौली, मोतिहारी, नरकटियागंज से पटना के लिए अतिरिक्त 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शीघ्र करो – भोला साह
भूमिहीन व गरीब व्यक्ति सरकारी भूमि पर जिस जगहों पर अपना आशियाना बनाये हैं उसी जगहो पर उन्हें मालिकाना हक दो – भाकपा (माले) रेड फ्लैग
वृद्धा,विधवा,विकलांग पेंशन मासिक पांच हजार रुपयें करने की गारंटी करो – अनिता देवी
बेतिया मोहन सिंह।
भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले रामगढ़वा अंचल कार्यालय के समक्ष ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं द्वारा भोला साह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का संचालन अनिता देवी ने किया।धरना को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की बिहार में आज भी सामंती उत्पीड़न और भूमिचोरों का दबदबा कायम है। उन्होनें कहा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार विगत 12 वर्षों से गरीबों के मान-सम्मान के साथ खुलेआम नंगा नांच कर रही है। मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर पूरे देश के गरीबों को ठगा है। मोदी, शाह ने अडानी,अंबानी के हाथों देश के राष्ट्रीय संपत्ति को बेच दिया है।आगे उन्होनें कहा की मोदी, शाह सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंधते हुयें लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया गया है। राज्य सचिव ने जोर देकर कहा सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहार में बुल्डोजर के धौंस पर दशकों से बसे हुये गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को जमीदोज कर उस जमीन को बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को एक रुपये के लीज पर दिया जा रहा है। कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को सोना नहीं खरीदने, तेल का बचत करने,विदेश नहीं जाने वगैरह-वगैरह तमाम उपदेशों का पाठ पढ़ा रहे हैं। जबकि वे जनता के सभी टैक्स के पैसों का खुलेयाम लुटाने में कोई कसर तक नहीं छोड रहें। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के जिला सचिव के भोला साह और अंचल सचिव अनिता देवी ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को विगत तीन माह में भी ईमानदारी से नहीं दे पा रही है। नेताद्वय ने मुख्यमंत्री से मांग किया की सरकार वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को प्रतिमाह पांच हजार करने के लिए ठोस पहल कदमी ले और तीन माह का बकाया पेंशन वृद्धजन, विधवा और विकलांग व्यक्तियों के खाते में डालने का काम करें।नेताद्वय ने कहा की सरकार चम्पारणवासियों के लिए रक्सौल, सुगौली, मोतिहारी, नरकटियागंज से पटना जाने के लिए दस जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन शीघ्र करे।धरना को सलमा खातून, मुनर मियां, रीता देवी, रिंकू देवी, मंजू देवी, प्रमालाल यादव, राजेन्द्र सहनी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। बाद में भोला साह के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अनिता देवी,मुनर मियां, सलमा खातून,सुगिया देवी, अमृता देवी रुक्साना खातून, तारा खातून द्वारा ग्यारह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से अंचलाधिकारी महोदय को सौपा गया। उक्त जानकारी मुनर मियां ने दी।


