

बरसात शुरू होने से पहले पूरे नगर निगम क्षेत्र इस कार्य को पूरा करने का प्रस्ताव नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति ने किया है पारित,
नगर निगम क्षेत्र में बुडको के द्वारा बनाए जा रहे स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के नालों को सड़क के अंतिम छोर पर ही बनाने का आदेश,
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों की बरसात पूर्व पोकलेन मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर एवं मैन्युअल लेबर से सफाई शुरू कराने का भी प्रस्ताव पारित किया,
ऐतिहासिक काली बाग मंदिर, न्यू बस स्टैंड, टाउन हॉल, शहीद पार्क, झिलिया कम्युनिटी हॉल एवं पार्क, सम्राट अशोक भवन, संत घाट कम्युनिटी हॉल, खिरिया घाट सामुदायिक भवन आदि के निविदा जल्द प्रकाशित करने किया प्रस्ताव पारित
बेतिया मोहन सिंह।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क और नाले की जमीन पर किसी भी प्रकार से किए गए अतिक्रमण को अभियान चला कर हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर हाल में सड़क और नाले- नालियों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई बरसात पूर्व पूरी कर ली जाएगी। इसका प्रस्ताव मंगलवार को महापौर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बुडको के द्वारा बनाए जा रहे स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के नालों को संबंधित सड़क के अंतिम छोर पर ही बनाने का ही निर्णय लिया गया। महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों की बरसात पूर्व पोकलेन मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर एवं मैन्युअल लेबर अलग से रखकर मुख्य नालों की सफाई शुरू कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। वही नगर निगम क्षेत्र में एनएच 727 पर सफाई के क्रम में जहां भी नालों के स्लैब टूट गए हैं, उन स्थानों पर नया स्लैब ढलाई कराए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। वही सभी सफाई कर्मियों को बारिश के दौरान सफाई में बाधा उत्पन्न ना हो रेनकोट उपलब्ध कराने का निर्णय सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया। नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से लगे हाई मास्ट लाइटों की रिपेयरिंग, नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की खरीदारी कर के उसको लगवाने की स्वीकृति सशक्त स्थायी समिति द्वारा दी गई। इसके साथ ही
ऐतिहासिक काली बाग मंदिर, न्यू बस स्टैंड, टाउन हॉल, शहीद पार्क, झिलिया कम्युनिटी हॉल एवं पार्क, सम्राट अशोक भवन, संत घाट कम्युनिटी हॉल, खिरिया घाट सामुदायिक भवन इत्यादि के सौंदर्यीकरण की निविदा जल्द प्रकाशित करने का निर्णय सशक्त स्थायी समिति द्वारा लिए जाने की जानकारी महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा दी गई।


