Monday, April 27, 2026
Homeबेतिया18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
28 जनवरी 26 को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के “ए”-समवाय भीखनाठोरी के बाह्य सीमा चौकी तीन लालटेन मे आसूचना के आधार पर गस्ति के दौरान सहायक नि./सा – मोहन चन्द नैनवाल एवं उनकी टीम के द्वारा समय – 16-45 बजे भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या- 432/3 से लगभग 06 किलो मीटर अंदर भारत में संदिग्ध ऑटो आते हुए दिखाई दिया जिसको रोका गया तो ऑटो चालक वाहन छोड़कर भागने लगा गश्ति पार्टी के द्वारा घेरा बनाकर उसको पकड़ लिया गया और ऑटो को चेक किया गया तो उसमें एक बोरी मिला जिसको चेक किया गया जिसमें 18 kg 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक अभियुक्त मनोज पंडित पिता भगत पंडित,ग्राम- भंगहा, पोस्ट- शिशुवताजपुर जिला – पश्चिम चम्पारण (बिहार) पकडा गया। पकडे गए तस्कर को सामान के साथ सोहदरा पुलिस स्टेशन को सुपुर्द कर दिया गया।
स्थानीय जनता का कहना हैं कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर किए जा रहे अवैद्य
कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा हैं l तस्करी मे लिप्त लोगों मे खलबली मची है। इस कार्य से सीमा पर तस्करी मे भी गिरावट देखा जा रहा हैं l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes