Friday, June 5, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया थाना परिसर सहित प्रखंड कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं अस्पताल...

मझौलिया थाना परिसर सहित प्रखंड कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं अस्पताल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मझौलिया थाना परिसर सहित प्रखंड कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं अस्पताल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थानाअध्यक्ष अमर कुमार, प्रखंड प्रमुख सूक्त मुखी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद तथा अंचलअधिकारी राजीव रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस बल ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, देश की एकता और अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। मझौलिया में गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes