



मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया चीनी मिल के मुख्य गेट पर शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गन्ना लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया।है प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
फिलहाल मृतक बच्चे की पहचान भानाचाक पंचायत नंबर 12 निवासी बुघई पटेल का पुत्र मिठू कुमार के रूप में हुई है वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है।


