Sunday, August 2, 2026
Homeबेतियाबिहार दस्तावेज नवी संघ, पश्चिम चंपारण का जिला सम्मेलन संपन्न

बिहार दस्तावेज नवी संघ, पश्चिम चंपारण का जिला सम्मेलन संपन्न

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार दस्तावेज नवीस संघ, पश्चिम चंपारण का जिला सम्मेलन 21 दिसंबर 2025 रविवार को बेतिया स्थित बरवत के सनराइज विवाह भवन में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में महासंघ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

बिहार दस्तावेज नवीस संघ बिहार सरकार निबंधित एक संस्था है जिसमें बिहार राज्य के सभी निबंधन कार्यालय में कार्यरत दस्तावेज लेखक सदस्य के रूप मे जाने जाते है संघ की स्थापना सन 1981 में संघ कर्मठ दस्तावेज लेखको द्वारा कि गई जिसका मुख्य उ‌द्देश बिहार राज्य में सरकार द्वारा बनाई गई नियम उपनियम के अधिन कार्यरत दस्तावेज लेखको के कल्यर्णाथ कि कार्यों को करना है।

सन् 1981 ई0 के लेकर आज तब बिहार दस्तावेज नवीस संघ दस्तावेज लेखक को कल्वर्णाथ कार्य कर रही है लकिन पिछले कई वर्षों से दस्तावेज लेखकों की उचित एवं कानूनी मागों के प्रतित सरकार की निती अस्पष्ट है इस सबंध में इस कार्य समिति की बैठक के माध्यम से हम पुनः निम्नलिखित मांगों को प्रतित सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहेंगे तथा सरकार से प्रार्थना करेंगें की हमारे जायज मांगो को मानने की कृपा करे तथा इसको कानूनी सहमत रूप प्रदान करे हमारी अन्य मांगो के साथ निम्न प्रमुख मांग है।

  1. बिहार दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति विधेयक 1996 में दस्तावेज लेखको को मानक परिषर्मिक को पुनः निर्धारण प्रत्येक 3 वर्ष पर होना था जो सन् 2012 ई० के बाद से आज तक नहीं हो सका

2.. बिहार दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति विधेयक 1996 में यह भी स्पष्ट किया। जो व्यक्ति 10 साल से दस्तावेज लेखन कार्य में सलंग्न है। उन्हे दस्तावेज लेखक की अनुज्ञप्ति बिना शर्त किये प्रदान किया जाये इस सबंध में हमारी मांग है निबंधन कार्यालय में हमारे अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रशिक्षु दस्तोवज लेखक है जो सन् 2000 ई० से ही कार्यरत है। लेकिन आज तक इतनी लंम्बी अवधि के बाद भी प्रशिक्षु दस्तावेज लखक अनुज्ञप्ति प्राप्त नही हो सकी अतः बैठक के माध्यम से हम सरकार से मांग करते है कि निबंधन कार्यालय कार्यरत सभी प्रशिक्षु दस्तावेज लेखको को स्थाई दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति प्रदान किया जाये।

  1. बहुत्त सारे दस्तावेज निबंधन कार्यालय में दस्तावेज लेखको को बैठकर कार्य करने का कोई स्थान नही दिया गया है अतः हम मांग करते है की सभी निबंधन कार्यालय में दस्तावेज लेखको के लिए सेड का निर्माण किया जाये।
  2. दस्तावेज लेखको को अचानक स्वर्गवास होने के पश्चात उनके आश्रीतों को अनुकम्पा के आधार पर दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति प्रदान किया जाए।
  3. दस्तावेज लेखको के भविष्य में काल्यर्णाथ कल्याण कोष के स्थापना की मांग बहुत दिनों से लंबित है उसको अबिलंब कानूनी रूप प्रदान किया जाये।
    सम्मेलन में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किया गया जिसकी प्रतिलिपि जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक देकर मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के आपदा मंत्री नारायण प्रसाद एवं बेतिया मेयर गरिमा शिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर चनपटिया के पूर्व विधायक प्रकाश राय, जिला और निबंधन पदाधिकारी गिरीश चंद्र, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा,
    महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा, जिला सचिव संजय कुमार, अध्यक्ष निर्भय कुमार, हरिनारायण सिंह फैयाज अहमद, तारकेश्वर प्रसाद वर्मा, सुजीत दुबे एवं आनंद मोहन वर्मा आदि नेताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes