

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 19 तारीख शुक्रवार के दिन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुर्मी टोला बखरिया में शिक्षकों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में हाजिरी बनाकर गायब रहने की शिकायत पर मझौलिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जबकि उपस्थिति पंजी में उनकी हाजिरी दर्ज थी।निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण मंडल, मोहम्मद आयातुल्लाह एवं राजकुमार शामिल हैं। विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित होती पाई गई, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान कई कक्षाओं में विद्यार्थी बिना शिक्षक के बैठे मिले, जिससे विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह जानकारी
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान ने बताया है कि इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस तरह की अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी समय पर उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक शिक्षक मोहम्मद आयातुलाह ने किसी निजी कोचिंग संस्था में जाकर स्कूल के समय मे बच्चों को सामान का वितरण कर रहे है और फोटो भी सामने स्पष्ट आया है कि किसी निजी कोचिंग संस्था में स्कूल के समय गए हैं इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी सतर्क हो गए हैं।


