Sunday, August 2, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र में अलाव की सुविधा गरीब,मजदूर, बुजुर्ग और राहगीरों को...

नगर निगम क्षेत्र में अलाव की सुविधा गरीब,मजदूर, बुजुर्ग और राहगीरों को कड़क ठंड में जीवन रक्षक सुरक्षा:गरिमा

नगर निगम प्रशासन स्तर से जलाए जा रहे करीब तीन दर्जन चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर जलाए जा रहे सार्वजनिक अलाव के दर्जनभर से अधिक स्थलों का महापौर ने किया निरीक्षण,

बोलीं महापौर शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी रहने तक संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के चिन्हित सार्वजनिक स्थानों अलाव जलाया जाना जारी रखने का दिया गया है निर्देश,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे करीब तीन दर्जन चिन्हित और निर्धारित सार्वजनिक स्थानों जलाए जा रहे अलाव के दर्जनभर से अधिक स्थलों का निरीक्षण किया। रिक्शा स्टैंड,सोवा बाबू चौक,पॉवर हाउस चौक,सागर पोखरा सर्किट हाउस, कालीबाग,कोतवाली चौक,छावनी चौक, स्टेशन चौक, रेलवे स्टेशन, हरिवातिका चौक पिपरा चौक विश्वकर्मा मंदिर चौक आदि का निरीक्षण के बाद बताया कि पूस की कड़क ठंड में शीतलहर का प्रकोप साधनहीन गरीब और मजदूरों के लिए बड़ी आपदा है। ऐसे नगर निगम प्रशासन द्वारा बीते तीन दिन में क्रमवार करीब तीन दर्जन चिन्हित सार्वजनिक स्थानों अलाव की जलवाने से ठंड से लाचार लोगों को केवल आग तापने की सुविधा नहीं, बल्कि उनके लिए यह व्यवस्था जीवन रक्षक सहारा है। इससे गरीब,मजदूर, बुजुर्ग और राहगीरों को ठंड से जीवन रक्षक सुरक्षा मिल रही है। सामूहिक अलाव सामाजिक सहयोग, मानवीय संवेदना और जन-स्वास्थ्य संरक्षण का प्रतीक बनकर कठिन मौसम में राहत पहुंचाता है।इस क्रम में महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि यह शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी रहने तक संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के चिन्हित सार्वजनिक स्थानों अलाव जलाया जाना जारी रखने का निर्देश उनके स्तर से दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes