Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियागरीबों का घर उजाड़ने के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन।

गरीबों का घर उजाड़ने के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन।

बुलडोजर राज बर्दास्त नहीं:वीरेंद्र गुप्ता

03दिसंबर से 10 दिसंबर प्रखंडों मुख्यालयों पर प्रदर्शन:सुनील कुमार राव

बेतिया मोहन सिंह।

भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया में रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुएअखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य अध्यक्ष व पुर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा जद यू की नीतीश कुमार सरकार गरीबों का घर बुलडोजर से तुड़वा रही है ।कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर उनके घरों को उजाड़ा जा रहा है। यह सरकार की तानाशाही पूर्ण कार्रवाई है।उन्होंने कहा भाजपा जद यू वाले दस हजार रुपये देकर जनादेश को हड़प लिया है।अब सत्ता संभालते ही गरीबों को बुल्डोजर से उजाड़ना शुरु कर दिया है जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाकपा और अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा 03 से 10 दिसंबर तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर बुलडोजर राज के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
भाकपा माले नेता व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा आज न सिर्फ पश्चिम चंपारण में बल्कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में बुलडोजर राज के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।उन्होंने कहा बिहार विधानसभा और लोकसभा के सामने और उसके अंदर हमारे सांसद और विधायक सरकार की गरीब विरोधी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। बेतिया राज की 4000 जमाबंदी को रद्द करने की बात कही जा रही है वहीं सड़क बनाने के नाम पर सड़क के अगल-बगल बसे हुए करीब 400 दुकानदारों को नोटिस कर उसे उजाड़ने की प्रक्रिया शुरू किया गया है। नरकटियागंज समेत पूरे बिहार में गरीबों को उजाड़ने का या प्रक्रिया चल रहा है।इसको लेकर गरीबों में दहशत का माहौल है।सरकार बैकल्पिक व्यवस्था भी करने से भाग रही है। मौके पर एक्टू के जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने कहा गृह मंत्रालय मिलने के बाद सम्राट चौधरी करीबों के उजाड़ने में लगे हैं।इसका हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा। इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा सरकार लोकतंत्र और संविधान को तक पर रखकर काम कर रही है जनता इसे उखाड़ फेकेगी। कार्यक्रम मे खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, पलट मियां सिंहासन ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, अफ़ाक़ अहमद, सीताराम राम, अच्छेलाल राम, सुरेश ठाकुर ,बिहारी दास, लवकुश दास, संजय मुखिया आदि ने अपनी बातों को रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes