Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियानगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिन्हा हुए सेवानिवृत्त।

लक्ष्मण तिवारी, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया को मिला अतिरिक्त प्रभार।

बेतिया मोहन सिंह।

नगर परिषद् नरकटियागंज के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिन्हा 30 नवंबर 2025 को अपनी निर्धारित वार्धक्य सेवानिवृत्ति के कारण 26 नवंबर 2025 से स्वयं कार्यभारमुक्त हो गए हैं।

कार्यहित को देखते हुए नगर परिषद् नरकटियागंज के कार्यों के सुचारू निष्पादन के लिए जिला प्रशासन ने लक्ष्मण तिवारी, भा.प्र.से., नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

आदेशानुसार वे अपने मूल कार्यों के साथ-साथ नगर परिषद् नरकटियागंज के कार्यपालक पदाधिकारी के पद की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes