Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियापश्चिम चम्पारण जिले में लोक शिकायत निवारण एवं लोक सेवा केन्द्रों का...

पश्चिम चम्पारण जिले में लोक शिकायत निवारण एवं लोक सेवा केन्द्रों का व्यापक निरीक्षण।

12 निरीक्षण दलों द्वारा पूरे जिले के 04 लोक शिकायत निवारण कार्यालयों और 22 लोक सेवा केन्द्रों का व्यापक एवं समन्वित निरीक्षण किया।

पारदर्शिता और सेवा-प्रदायगी की गुणवत्ता से जाँच दल हुए संतुष्ट।

आमजन से भी सीधे बातचीत कर लिया फीडबैक।

लोगों ने बताया- समय पर मिल रही हैं सेवाएँऔर कर्मचारी भी सहयोगपूर्ण तरीके से कर रहे हैं कार्य।

बेतिया मोहन सिंह।

पश्चिम चम्पारण जिले में 1 दिसंबर को पारदर्शिता और सेवा-प्रदायगी की गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के नेतृत्व में गठित 12 निरीक्षण दलों द्वारा पूरे जिले के 04 लोक शिकायत निवारण कार्यालयों और 22 लोक सेवा केन्द्रों का व्यापक एवं समन्वित निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी कार्यालयों में कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं तथा सेवा उपलब्धता की गहराई से समीक्षा की गई।

जिला मुख्यालय स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय तथा लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण प्रशासनिक पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, आईटी प्रबंधक श्री सचिन गुप्ता और श्री अमितेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण टीम ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, लोक प्राधिकारों के सहयोग, सेवा प्रदायगी की समयबद्धता तथा आईटी प्रणाली की कार्यशीलता का विस्तृत आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान जांच दल ने परिवाद प्राप्ति से लेकर सुनवाई तक की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। इसमें परिवादियों के लिए बैठने व प्रतीक्षा व्यवस्था, सुनवाई की सूचना भेजने की प्रक्रिया, फाइल एवं रिकॉर्ड प्रबंधन, कार्यालय एवं परिसरों की साफ-सफाई, मानव संसाधन की उपलब्धता तथा निर्धारित समय-सीमा में सेवा निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का विशेष रूप से परीक्षण किया गया।

इसी प्रकार लोक सेवा केन्द्रों में आईटी सिस्टम, आधारभूत सुविधाएँ, सेवा उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और रिकॉर्ड संरक्षण की स्थिति का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीमों ने कार्यालयों व केन्द्रों के आसपास मौजूद आमजन से भी सीधे बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। आमजन ने बताया कि उन्हें समय पर सेवाएँ मिल रही हैं और कर्मचारी सहयोगपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं। लोगों ने सेवाओं की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कार्यालयों को कई दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कार्यालय और परिसर में समुचित स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। सभी फाइलें एवं रिकॉर्ड व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संरक्षित रहें। कर्मचारियों का वेतन ससमय भुगतान किया जाए ताकि कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी सेवाओं एवं परिवादों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा में ही पूरा हो और किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने पाए।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन निरीक्षणों और दिए गए निर्देशों से जिले की लोक शिकायत निवारण और लोक सेवा गारंटी व्यवस्था और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेगी, जिससे आम जनता को बेहतर और समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes