Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियाकिसान पर अज्ञात अपराधकर्मियों ने चाकू से हमला कर दिया।

किसान पर अज्ञात अपराधकर्मियों ने चाकू से हमला कर दिया।

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों ने रविबार की रात 08 बजे हरपुर रोड स्थित डोमाबारी के निकट किसान अक्षयलाल यादव पर कातिलाना हमला किया।श्री यादव मझौलिया की ओर से अपने घर रमपुरवा महनवावा जा रहे थे।उनका घर रमपुरवा पंचायत के वार्ड 05 में अवस्थित है।उनके पैतृक निवास से 01 किलोमीटर की दूरी पर सुनसान रास्ते पर किसान अक्षय लाल यादव पर अज्ञात अपराधकर्मियों ने चाकू से हमला कर दिया। बाइक चला रहे किसान के हाथ मे तीन जगह चाकु लगा है।ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक अपराधी एक हवाई फायर कर फरार हो गये।आनन फानन में उन्हें सीएचसी मझौलिया लाया गया।प्राथमिक उपचार के बादसीएचसी के चिकित्सकों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर किया मझौलिया थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बतया की घटना की सूचना पर वे रात में ही घटनास्थल पर गये, फिर सीएचसी में पीड़ित से मिले।उन्होंने कहा कि मामले में कोई आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes