Monday, June 22, 2026
Homeबेतियाबाल विवाह की रोकथाम करना प्रशासन व समाज की साझा जिम्मेदारी :...

बाल विवाह की रोकथाम करना प्रशासन व समाज की साझा जिम्मेदारी : उप विकास आयुक्त।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम सम्पन्न।

अधिकारियों तथा स्कूलों की छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

बेतिया मोहन सिंह।

बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 27 नवम्बर को समाहरणालय सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक उप-विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, सुमित कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जबकि बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों तथा स्कूलों की छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

उप-विकास आयुक्त, सुमित कुमार ने कहा कि बाल विवाह रोकना प्रशासन एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है, जिसके लिए लगातार जन-जागरूकता और समुदाय-स्तर पर सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को निर्देश दिया कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम एवं बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, श्रीमती कविता रानी, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, अभिषेक प्रसाद, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति), अर्जुन कुमार, जिला समन्वयक, रिशु राज, तथा सहयोगी संस्था प्रयास एवं प्रथम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes