Monday, June 22, 2026
Homeबेतियामझौलिया: पुलिस ने 12 किलो चरस के साथ तस्कर को दबोचा, अंतरराष्ट्रीय...

मझौलिया: पुलिस ने 12 किलो चरस के साथ तस्कर को दबोचा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.40 करोड़

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना के पुलिस ने मंगलवार को सरिसवा और पारस पकड़ी चौक के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की सक्रियता और गश्ती के दौरान यह सफलता मिली। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी नेपाल के परसा गांव का निवासी जटाशंकर साह का पुत्र जयप्रकाश साह है, जो लंबे समय से चरस तस्करी के धंधे में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार उसके पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

यह जानकारी डीएसपी विवेक दीप एव थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तस्करी की गतिविधि की जानकारी मिली थी। उसी सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर आरोपी को रोका गया। जांच में उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से भारत में चरस की सप्लाई करता था और इसे आगे विभिन्न राज्यों में भेजने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes