


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बखरिया लाल सरैया, माधोपुर करमवा रामनगर बनकट मझरिया शेख परसा महनवा डुमरी होते हुए विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखे पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया गया बच्चों ने “नशे की लत को दूर भगाना है”, “टीबी, कैंसर और मौत की सीढ़ी – बंद करो पान, गुटखा, बीड़ी” जैसे नारे लगाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में संदेश दिया।रैली में शामिल शिक्षक और ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में युवाओं में नशे की बढ़ती आदत चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसे में बच्चों द्वारा निकाली गई यह जागरूकता रैली समाज को सही दिशा देने का एक सकारात्मक प्रयास है। रैली के दौरान बच्चों ने गांव-गांव घूमकर लोगों से नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।शिक्षकों ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुँचाता है। इसलिए इसके खिलाफ संयुक्त प्रयास जरूरी है। रैली के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की पहचान है।


