

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत गुरचुरवा निवासी श्री किशुन महतो के गन्ने के खेत में अचानक आग लगने से लगभग 8 कठा फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन खेत की जमीन गीली होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी खेत के पास पहुँचते ही कीचड़ में फँस गई और आग तक नहीं पहुँच पाई। स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने खुद ही पानी और मिट्टी का प्रयोग कर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका, परंतु किसान किशुन महतो को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवज़ा और खेतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है


