Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियामझौलिया में साइबर ठगी का मामला, महिला के खाते से 10 हजार...

मझौलिया में साइबर ठगी का मामला, महिला के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेख टोली वार्ड संख्या 7 में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी अब्दुल्ल वहाब की पत्नी समीमा खातून के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 10 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है।
समीमा खातून ने बताई कि 29 सितंबर को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का मैसेज भी नहीं आया है जब उन्होंने पासबुक और खाते की जानकारी जांची तो पता चला कि उनके खाते से बिना अनुमति के 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इस घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत मझौलिया थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है
आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति को बैंक से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी थी। इसके बावजूद साइबर अपराधियों ने उनके खाते में सेंध लगाकर राशि निकाल ली। थानाअध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन की ट्रेसिंग की जा रही है। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और आम लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes