Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियामाधोपुर कृषि केंद्र में पीएम किसान की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण...

माधोपुर कृषि केंद्र में पीएम किसान की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण किसानों के खाते में जारी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप शराफ एवं श्री विभाया रंजन चौबे, आर.आर.एस. माधोपुर के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार, एस. ए. ओ., बेतिया श्री ओम प्रकाश आदित्य, डॉ रंजन कुमार, आर. जी. एम., माधोपुर के वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान श्री सुशील जायसवाल, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. चेल्पुरी रामुलू, डॉ. हर्षा बी आर, डॉ. जग पाल और डॉ. सौरभ दुबे सहित केवीके के कर्मचारी, किसान, महिला किसान और जीविका समूह के सदस्य उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर, तमिलनाडु से देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की। यह राशि किसानों को उनकी कृषि और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान, शून्य जुताई गेहूं बुवाई का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को इस तकनीक के लाभों के बारे में जागरूक करना था। शून्य जुताई गेहूं बुवाई से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, जल संरक्षण और उत्पादन लागत में कमी लाने में मदद मिलती है।कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes