Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियामहिला को भय दिखा कर व्हाट्सप्प वीडियो कॉल पर अश्लील एवं आपत्तिजनक...

महिला को भय दिखा कर व्हाट्सप्प वीडियो कॉल पर अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार ।

बेतिया मोहन सिंह।
बेतिया साइबर थाना द्वारा महिला पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें उल्लेख किया गया था की इनके पति का फर्जी आवाज निकल कर बोला गया की इनके पति को गलत काम करते हुए पकड़ा गया है तथा इनके पति को जान से मारने का भय दिखा कर इनसे व्हाट्सप्प वीडियो कॉल पर अश्लील एवं आपतिजनक हरकते कार्रवाई गई तथा उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया । उक्त आवेदन के आधार पर बेतिया साइबर थाना कांड स० 21 /25 , दिनांक – 08 /06 /2025 दर्ज किया गया था। उक्त कांड में तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त सचिन कुमार तिवारी, उम्र 27 वर्ष , पिता मुरारी तिवारी, वार्ड नं0-19, पुड्डुकिया , जैतिया, थाना – चनपटिया , जिला – प0 चंपारण पश्चिम चम्पारण , बेतिया को दिनांक – 17 /11 /2025 को घटना में संलिप्त 01 मोबाइल जिसमे अश्लील एवं आपत्तिजनक व्हाट्सप्प वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग है के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा ऐसा कृत्य अन्य 50-52 महिलाओं /लड़कियों के साथ करने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम /पता

  1. सचिन कुमार तिवारी, उम्र 27 वर्ष , पिता मुरारी तिवारी, वार्ड नं0-19, पुड्डुकिया , जैतिया, थाना – चनपटिया , जिला – प0 चंपारण पश्चिम चम्पारण , बेतिया।

बरामदगी
मोबाइल – 01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes