Wednesday, June 24, 2026
Homeबेतियाबखरिया पंचायत में 62 पुल के पास नदी का बांध टूटा, प्रशासन...

बखरिया पंचायत में 62 पुल के पास नदी का बांध टूटा, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण चिंतित

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत में 62 पुल के समीप नदी का बांध टूट जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी चिंता का माहौल है। क्षेत्र में हुई हल्की बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बांध का एक बड़ा हिस्सा बह गया है, जिससे पानी आसपास की ज़मीनों में फैलने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध टूटने की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब स्थिति गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बांध टूटने के कारण खेतों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिससे रबी फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, आवागमन करने में लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बांध के पास से गुजरने वाला रास्ता मिट्टी धंसने के कारण असुरक्षित हो गया है।सबसे बड़ी बात यह है कि ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचे है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द बांध की मरम्मत कराने और सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना या नुकसान से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes