Monday, July 6, 2026
Homeबेतियाबिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होते विभिन्न पार्टियों के टिकतार्थियों की...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होते विभिन्न पार्टियों के टिकतार्थियों की दिल्ली से लेकर राजधानी तक भाग दौड़ शुरू

बेतिया मोहन सिंह।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होते विभिन्न पार्टियों के टिकतार्थियों की दिल्ली से लेकर राजधानी तक भाग दौड़ शुरू हो गई है और टिकट पाने के लिए सभी अपना अपना जुगाड़ बैठने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस दौड़ में कुछ सीटिंग जनप्रतिनिधि ( जिनका पिछले 5 सालों में अपने-अपने क्षेत्र में खराब प्रदर्शन रहा है) से लेकर कई संभावित लोग भी शामिल हैं। वहीं जनप्रतिनिधि जिनका अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहा है और वे अपना क्षेत्र की जनता के साथ रहे हैं वैसे जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर लोगों से संपर्क करने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों की संख्या भाजपा एवं जनसुनवाई में अधिक दिखाई दे रही है। बताते चलें कि पश्चिम चंपारण जिला में विधानसभा की कल 9 सीटें है। जिसमे एक सीट पर विपक्षी और बाकी 8 सीटों पर एनडीए का कब्जा है। एनडीए के 8 सीटों में बाल्मीकि नगर विधानसभा जदयू एवं सिकटा विधानसभा क्षेत्र भाकपा- माले के पाले में है और बाकी 7 विधानसभा क्षेत्र भाजपा के पाले में है। इस बार विधानसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले में महासंग्राम होना तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा को अपनी सीट बरकरार रखने के लिए दांतों लोहे की चना चबाना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes