
मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के करमवा ब्रह्मम स्थान चौक से गोडा पुल तक नाला के निर्माण के मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया । नेतृत्व युवा समाजसेवी विकास कुमार ने की। विरोध कर रहे लोगों में मनीष कुमार, सचिन प्रसाद,रूदल भगत आदि ने बताया कि नाला के निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। ब्रह्मम स्थान से चौड़ा नाला का निर्माण कर गोंडा पुल के पास धनवंती नदी में पानी का निकासी करने से किसानों के फसल नुकसान नहीं होगा। किसानों को खेतों एवं गांव के लोगों के पानी निकासी की कोई साधन नहीं है। वर्षा से खेतों में जलजमाव होने से किसानों के 500 से अधिक एकड़ में लगे गोभी के फसल नुकसान हो गया है।


