

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत भक्ति और भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में सोमवार को जुथालाल संस्कृत विद्यालय परिसर स्थित पूजा पंडाल से माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से किया गया। पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने माँ को विदा करते समय पारंपरिक गीतों और जयकारों के साथ भावभीनी विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
पूजा समिति के सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मझौलिया में पिछले 45 वर्षों से परंपरागत रूप से श्रद्धा और आस्था के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। यहाँ की विशेष परंपरा के अनुसार पुर्नवासी तिथि के दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इसी क्रम में आज माँ की प्रतिमा को पूरे विधि-विधान और भक्तिमय माहौल में अमवामन झील में विसर्जित किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान तैनात रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए‘जय माँ दुर्गा’ के उद्घोष के साथ विदाई दी। मौके पर उपस्थित दरोगा सोनू कुमार विकास कुमार पुरुषोत्तम पांडे, भानु प्रकाश हरिराम तिवारी आदि लोग उपस्थित है


