


एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र में दल बल सहित पहुंचीं महापौर,
पूरे नगर निगम क्षेत्र में जारी वृक्षरोपण अभियान का उद्देश्य और महत्व के प्रति वार्ड 45 व 46 की महिलाओं किया विशेष जागरूक,
बेतिया मोहन सिंह।
“एक पेड़ मां के नाम अभियान -2” के जारी कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 45 वो 46 के विभिन्न मोहल्लों के साथ शेखौना मठ प्लस टू स्कूल, छठ घाट और बैद्यनाथपुर के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पहुंची महापौर ने वहां की महिलाओं से उनकी बोली कि – “जइसे रऊआ सब अपन घर परिवार संभालत बानी वइसे ही एक एक गो पेड़ के पांच साल पाले के बा!”
महापौर ने अपनी इन बातों के साथ ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में जारी वृक्षा रोपण अभियान का उद्देश्य और महत्व विस्तार से जानकारी देकर महिलाओं किया विशेष रूप से जागरूक किया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की त्रासदी से पर्यावरण को संरक्षित करने और अपनी धरती मां पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान 2.0 की शुरुआत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस बीते 05 जून से की गई है। महापौर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पूरे नगर निगम क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित कर एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य की नींव रखना भी है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए हम प्रेरित कर रहे हैं। महापौर ने बताया कि इस वर्ष पांच जून से शुरू यह अभियान आगामी 30 सितंबर तक चलेगा। मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्ड पार्षद मदन प्रसाद एवं मुन्ना राय शामिल रहे।


