Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियाबेतिया में शीघ्र बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम।

बेतिया में शीघ्र बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम।

खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को मिलेगी आशातीत उड़ान।

जिला पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार ने रमना खेल मैदान, बेतिया का किया निरीक्षण।

निर्माण कार्य के दौरान एण्ट्री और एग्जिट द्वार पर दें विशेष ध्यान।

पर्याप्त संख्या में एण्ट्री और एग्जिट द्वार की हो व्यवस्था।

बेतिया मोहन सिंह।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान के निर्माण हेतु आज जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा रमना खेल मैदान, बेतिया निरीक्षण किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में की गयी घोषणा के आलोक में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 5399 लाख रू० से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। पूर्व निर्मित स्टेडियम के अतिरिक्त जमीन के उपयोग हेतु नगर निगम, बेतिया से अनापत्ति प्राप्त हो चुका है।

उप महाप्रबंधक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, मुजफ्फरपुर के द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य हेतु विभाग के स्तर से टेंडर का प्रकाशन किया गया है।

जिला पदाधिकारी द्वारा उप महाप्रबंधक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम को निदेशित किया गया कि निर्माण कार्य के दौरान एण्ट्री और एग्जिट द्वार पर विशेष ध्यान देना है। अप्रत्याशित भीड़ के कारण कभी-कभी अप्रिय घटनाएँ घट जाती हैं, इन संभावनाओं को नगण्य करने हेतु पर्याप्त संख्या में एण्ट्री और एग्जिट द्वार होने चाहिए, ताकि भीड़ का दबाव किसी एक द्वार पर नहीं रहे और लोगों की भीड़ सुगमतापूर्वक प्रवेश करने के साथ निकास कर सकें। इसी प्रकार से प्रस्तावित मल्टीपरपस हॉल में भी पर्याप्त संख्या में एण्ट्री और एक्जीट द्वार का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि स्टेडियम के चारो तरफ हरियाली दिखे इस हेतु उप महाप्रबंधक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, मुजफ्फरपुर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन प्रमंडल-1, बेतिया से समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया/वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन प्रमंडल-1, बेतिया/उप महाप्रबंधक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, मुजफ्फरपुर /जिला खेल पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया /विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, पश्चिम चम्पारण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes