Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियाविशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में राजनीतिक दल करें सहयोग : जिला निर्वाचन...

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में राजनीतिक दल करें सहयोग : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

माननीय जनप्रतिनिधियों को स्वयं गणना फॉर्म सौंपा।

बेतिया मोहन सिंह।

पश्चिम चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, धर्मेंद्र कुमार ने जिले में नामांकित विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के लिए स्वयं गणना फॉर्म (Enumeration form) सौंपा।

इस अवसर पर उन्होंने इस व्यापक अभियान में राजनीतिक दलों से एक बार फिर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पुनरीक्षण कार्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिहीन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

जिला पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और यह सुनिश्चित करने में मदद करें कि जिले के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes