Saturday, April 25, 2026
Homeबेतियादुर्घटनाओं के केंद्र पुल अप्रोच का महापौर ने कराया ऑन स्पॉट निर्माण

दुर्घटनाओं के केंद्र पुल अप्रोच का महापौर ने कराया ऑन स्पॉट निर्माण

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 7 में स्थित चर्च रोड के पुल पर आए दिन हो रही थी दुर्घटनाएं,

अनेक जन शिकायत पर बुधवार की शाम सहायक अभियंता को साथ लेकर किया था निरीक्षण,

निर्देश के बाद गुरुवार सुबह ही नगर निगम प्रशासन ने शुरू करा दिया एप्रोच का नव निर्माण,

बेतिया मोहन सिंह।

आए दिन की दुर्घटनाओं केंद्र बने लालटेन चौक से चर्च रोड जाने वाली सड़क पर पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण महापौर गरिमा देवी सिकारिया के आदेश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा गुरुवार को ऑन स्पॉट करा दिया गया। शहर के बीचोबीच वार्ड 7 में अवस्थित चर्च रोड वाले उक्त पुल का पर आए दिन की दुर्घटनाओं में बड़े बुजुर्ग और बच्चे घायल हो रहे थे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अनेक जन शिकायत पाकर बुधवार की शाम सहायक अभियंता को साथ लेकर उन्होंने स्थल निरीक्षण किया था। ऑन स्पॉट निर्देश के बाद गुरुवार सुबह ही नगर निगम प्रशासन ने एप्रोच का नव निर्माण शुरू करा दिया। इसके लिए नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और सहायक अभियंता कृष्णा कुमार की तत्परता के लिए महापौर श्रीमती सिकारिया धन्यवाद किया। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि नगर आयुक्त का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी द्वारा संभालने के साथ ही पूरे नगर निगम प्रशासन में नया तेवर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि मानसून की बरसात शुरू होने से पहले ही सघन शहरी क्षेत्र की बदहाल सड़कों को मोटरेबल बनाने की मरम्मती का कार्य भी जल्दी ही शुरू कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes