
बेतिया मोहन सिंह।
SHGS, छोटे उद्यमों, सहकारी समितियों और मत्स्य किसान संगठनों को 35% तक प्रर्दशन अनुदान (Performance Grant) / प्रोत्साहन NFDP पोर्टल (nfdp.dof.gov.in) पर आज ही रजिस्ट्रेशन करें और लाभ पाएं।
Pradhan Mantri Matsya Kisan
Samriddhi Sah-Yojana
(PM-MKSSY) के तहत, आप निवेश का 35% या अधिकतम रू 2 करोड़ तक का प्रर्दशन अनुदान (Performance Grant)/प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते है।
इस अनुदान का उदेश्य उत्पादन, प्रोसेसिंग और गुणवता सुधार को बढ़ावा देना है, जिससे रोजगार और आय दोनों में वृद्धि हो सके।
NFDP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें अपने प्रोजेक्ट की जानकारी भरें प्रदर्शन अनुदान का लाभ उठाएं।
NFDP पर स्वयं पंजीकरण करने वाले लाभार्थियों को रू100 का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार नंबर
आधार से लिंकड मोबईल नंबर
बैंक खाता विवरण
एन.एफ.डी.पी के जरिए मछली पालकों और उनकी सहकारी समितियों को ट्रेनिंग वित्तिय जानकारी और योजना बनाने में मदद दी जाती है। इस पर रजिस्ट्रेशन कर मछुआरे अपनी डिजिटल पहचान पत्र प्राप्त कर सकते है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के विभिन्न घटकों के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए एन.एफ.डी.पी पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के अंतर्गत एन.एफ.डी.पी के माध्यम से मछुआरों, मत्स्य पालकों और सहायक श्रमिकों के स्व-पंजीकरण द्वारा असंठित क्षेत्र को सुव्यस्थित किया जा रहा है।
इस पर मछुआरों के साथ ही मत्स्य पालक किसान, मछली विक्रेता और इससे जुड़े कार्य से संबंधित लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस वेब पोर्टल पर एन.एफ.डी.पी पर सूक्ष्म और लघु स्तर पर चलने वाले मत्स्य उद्यमों, मत्स्य सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूह, मत्स्य पालन से जुड़ी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए मत्स्य पालक एन.एफ.डी.पी के पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं, इसका पता है
(nfdp.dof.gov.in)


